मैरवा थाना परिसर में आयोजित हुआ जनता दरबार, भूमि विवादों का हुआ समाधान!
/// जगत दर्शन न्यूज
मैरवा, 17 मई 2025
शनिवार को मैरवा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन की समस्याएं सुनी गईं और विशेष रूप से भूमि विवादों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया।
जनता दरबार में मैरवा अंचल अधिकारी, थाना अध्यक्ष सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर कई लोगों ने अपने जमीन से जुड़े विवादों और पारिवारिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने धैर्यपूर्वक लोगों की बातें सुनीं और मामलों की गंभीरता को समझते हुए मौके पर ही कई विवादों का समाधान कराया।
जनता दरबार के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भूमि संबंधी मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य किया जाएगा तथा दोनों पक्षों की सहमति से विवादों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि न्याय की त्वरित उपलब्धता भी सुनिश्चित होती है।