अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन!
सिवान (बिहार): अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर श्रम संसाधन विभाग, सीवान द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई श्री राजकुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
श्री सिंह ने उपस्थित श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों और श्रमिक हितों की जानकारी दी। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मैरवा अनुभव कुमार एवं बड़हरिया के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मुरारी सिंह ने श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में रघुनाथपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गौतम कुमार, गोरियाकोठी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रघुबीर प्रसाद, तथा स्व. कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर भोला श्रीवास्तव समेत श्रम विभाग के सभी कर्मी उपस्थित रहे।
इस आयोजन का उद्देश्य श्रमिकों में जागरूकता बढ़ाना और सरकारी योजनाओं की पहुंच को सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में श्रमिकों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने को मिला।