रिविलगंज में टोटो और ट्रैक्टर की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल!
///जगत दर्शन न्यूज |
छपरा, सारण | 21 मई 2025
घटना की सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेजा। वहीं, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और टोटो को जप्त कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवरिया गांव के समीप छपरा-सिवान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 331 पर ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह गांव निवासी मुन्ना महतो (40) तथा रिविलगंज थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी अरविन्द कुमार राम (40) के रूप में की गई है। इस घटना में मगाइडीह गांव निवासी चंद्रिका महतो तथा रामेश्वर मांझी सहित तीन अन्य घायल हो गए हैं।
पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इलाके में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।