आपसी विवाद में मारपीट, अधेड़ व्यक्ति घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार):सिसवन थाना क्षेत्र के किसूनबारी गांव में रविवार को आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट की घटना में एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान गांव निवासी सावलिया राम के रूप में हुई है।
घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घायल सावलिया राम को उपचार के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

