सिसवन में सड़क हादसा और आपसी विवाद में दो लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती!
सारण (बिहार): सिसवन प्रखंड अंतर्गत गुरुवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक युवती घायल हो गए। दोनों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
पहली घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के सिवान-सिसवन मुख्य मार्ग पर हुई, जहाँ बाइक से गिरकर रामाशीष माल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह मड़ई माल्लाह का पुत्र है और स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं दूसरी घटना सिसवन थाना क्षेत्र के नंदा मूड़ा गांव की है, जहाँ आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में नेहा कुमारी नामक युवती घायल हो गई। वह रूदल राम की पुत्री है। परिजनों ने उसे तत्काल सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई गई है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है और स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।