मैट्रिक व इंटरमीडिएट के टॉपर्स हुए सम्मानित!
सारण (बिहार): दाउदपुर (मांझी) स्थित उच्च विद्यालय जैतपुर, दाउदपुर के परिसर में सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कांति कुमारी सिंह के नेतृत्व में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
समारोह के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाध्यापिका कांति कुमारी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, "विद्या के जिस क्षेत्र में बच्चे पारंगत होंगे, उसी में उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। जो छात्र आज विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं, उनके अभिभावकों से भी आग्रह है कि वे बच्चों को लक्ष्य के प्रति लगातार प्रेरित करें, ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर श्रेष्ठ संस्कार और सफल जीवन हासिल कर सकें।" उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जिससे सपनों को साकार कर भविष्य संवारना संभव है और शिक्षा के माध्यम से ही परिवार और समाज का समुचित विकास संभव है।
सम्मानित छात्रों की सूची इस प्रकार है:
इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में:
संजीत कुमार महतो (381 अंक) — पिता: शिवनाथ महतो
प्रभात कुमार साह (347 अंक) — पिता: सतेंद्र साह
मुबारक अंसारी (344 अंक) — पिता: मुस्लिम अंसारी
आदित्य कुमार राय (344 अंक) — पिता: धर्मेंद्र राय
इंटरमीडिएट कला वर्ग में:
स्मृति पराशर (384 अंक) — पिता: अरविंद पांडेय
अर्पिता पराशर (354 अंक) — पिता: शैलेन्द्र पांडेय
अंशिका कुमारी (300 अंक) — पिता: सुनील महतो
मैट्रिक परीक्षा में:
सानिया कुमारी (451 अंक) — पिता: रामकेश्वर मांझी
आलोक कुमार (451 अंक) — पिता: गंगा सागर महतो
छोटू कुमार साह (434 अंक) — पिता: चंद्रिका साह
तनु कुमारी (430 अंक) — पिता: मुकेश बैठा
अंकित कुमार सिंह (411 अंक) — पिता: रमाकांत सिंह
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं अजय कुमार, केशव पाठक, विनायक सिंह, देवनंदन कुमार, राजू विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार, दस्तगीर आलम, योगेश कुमार, धीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, तब्बसुम आरा, कुमारी निधि गुप्ता, निशु भारती और खुशबू भी उपस्थित रहे और छात्रों को आशीर्वाद दिया।