हमरंग पब्लिकेशन द्वारा आयोजित आभासी लघुकथा वाचन में देशभर के 11 लघुकथाकारों ने दी सशक्त प्रस्तुति!
कोलकाता : हमरंग पब्लिकेशन द्वारा गुड फ्राइडे के अवसर पर एक विशेष आभासी लघुकथा वाचन कार्यक्रम का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया गया। इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से कुल 11 लघुकथाकारों ने सहभागिता कर साहित्यिक संवाद को एक नई दिशा दी।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले लघुकथाकारों में डॉ. शिपा मिश्रा (बेतिया), डॉ. रश्मि वार्ष्णेय (मुंबई), डॉ. अनीता कुमारी ठाकुर (कोलकाता), पिंकी चौहान (कुरुक्षेत्र), चंद्रा प्रहलादका (कोलकाता), सबिता भुवानिया (कोलकाता), रामाकांत सिन्हा (कोलकाता), प्रिया श्रीवास्तव (हावड़ा), स्वीटी कुमारी महतो (कोलकाता), प्रगति दुबे (कोलकाता) और आशा हेमंत सिंह (मुंबई) शामिल रहे।
सभी रचनाकारों ने सामाजिक सरोकारों पर आधारित अपनी-अपनी लघुकथाओं का प्रभावशाली वाचन किया, जिससे श्रोता अभिभूत हो उठे। कथावाचन शैली, विषय चयन और भाव संप्रेषण ने पूरे कार्यक्रम को साहित्यिक सौंदर्य से भर दिया।
इस आयोजन की रूपरेखा विनोद यादव द्वारा तैयार की गई थी, जबकि संयोजन की भूमिका में निधि कुमारी सिंह रहीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन नुपुर श्रीवास्तव ने किया। समापन के अवसर पर हमरंग पब्लिकेशन की ओर से निधि कुमारी सिंह ने सभी सहभागियों और श्रोताओं का हार्दिक आभार प्रकट किया।