राजेन्द्र सिंह के निधन की खबर सुन पहुंचे राजद नेता सुधांशु रंजन, दिया सांत्वना!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखण्ड के गोबरही पंचायत के गोबरही टोला गाँव के समाज सेवी राजेन्द्र सिंह के एम्स में इलाज के दौरान निधन की खबर मिलने के पश्चात सारण निकाय के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी व राजद नेता सुधांशु रंजन रविवार को उनके आवास पर पहुंच शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दिया। इस दौरान वे उनके भाई व पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह व उनके पुत्र चन्द्र शेखर सिंह और शशि शेखर सिंह से मिले तथा उन्हें ढांढस बढ़ाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजेन्द्र बाबू एक नेक दिल इंसान व्यक्ति थे। वे समाज सेवा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। हमेशा किसी की भी मदद करने के लिए तैयार रहते थे। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उक्त मौके पर विजय सिंह, राम नारायण सिंह, सुनील सिंह, सुधीर सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।