24 घंटे के अन्दर दहेज हत्या कांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार!
सारण (बिहार): सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एकमा थानान्तर्गत 24 घंटे के दहेज हत्या कांड के मुख्य अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार!
इस संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को एकमा थानान्तर्गत कोहरगढ़ गांव में दहेज की मांग को लेकर नीतू कुमारी, पति- चंदन राम, साकिन- कोहरगढ़, थाना- एकमा, जिला- सारण की हत्या कर देने की घटना कारित की गयी थी। जिस संबंध में मृतिका के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर 03 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध एकमा थाना कांड सं0- 80/25, धारा-80/238/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में पूर्व में इस कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं कांड के तकनिकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर हत्या कांड के मुख्य अभियुक्त चंदन राम, पिता-कामेश्वर राम, साकिन-कोहरगढ़, थाना- एकमा, जिला-सारण को गिरफ्तार किया गया है। कांड में संलिप्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
बताया जाता है कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त ब्लेड और खून लगा कपड़ा भी बरामद हुआ है। उक्त पुलिस टीम में थानाध्यक्ष, एकमा थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।