सड़क दुर्घटना में बच्चा घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर गुरुवार को हुए सड़क दुर्घटना में एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान मोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने मां के साथ अपने घर वापस जा रहा था, तभी वह बाइक की चपेट में आ गया जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे निजी डॉक्टर के क्लीनिक में दिखाया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई।