दर्जनों कांड में संलिप्त अभियुक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार):सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई! मढ़ौरा थानान्तर्गत एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध जिलान्तर्गत आधा दर्जन से अधिक कांड दर्ज है।
इस संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को मढ़ौरा थाना को खैरा थानाध्यक्ष से सूचना प्राप्त हुई कि धनजीव कुमार, पिता-मनेजर महतो, साकिन-रायपुरा, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण द्वारा खैरा थाना में दर्ज पुराने कांड में आत्मसर्मपण करने आया है। आत्मसमर्पण करने आये खैरा थाना कांड सं0-216/24 एवं 220/24 के अभियुक्त धनजीव कुमार से पूछताछ की गयी तो पूछताछ के क्रम में धनजीव कुमार द्वारा अपने घर पर एक देसी कट्टा रखने की बात कही गयी। ततपश्चात् धनजीव कुमार के घर विधिवत छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में उनके घर के पीछे पलानी से कपड़ा में लपेटा एक देशी कट्टा एवं एक कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में मढ़ौरा थाना कांड सं0- 187/25, दिनांक-26.03.25, धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस दौरान पुलिस टीम में मढ़ौरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष व थाना के अन्य कर्मी के साथ
खैरा थाना के थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य कर्मी मौजूद थे।