देसी शराब के साथ एक और पीने के आरोप में दो गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्यासपुर मठिया गांव से 90 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्यासपुर मठिया गांव निवासी मोती लाल राम के पुत्र रंजन कुमार राम के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने उसके पास से शराब से लदा एक नाव भी जप्त किया है।इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने रविवार को जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
वही सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुबारकपुर निवासी कुणाल महतो के पुत्र मेघनाथ महतो तथा सारण जिला के अवतार नगर थाना क्षेत्र निवासी बासदेव राम के पुत्र भोला राम शामिल है। इस संबंध में चैनपुर थाना अध्यक्ष ने रविवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।