सिविल सर्जन ने किया सिसवन रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन रेफरल अस्पताल का शुक्रवार को सीएस श्रीनिवास प्रसाद ने निरीक्षण किया। सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। सिविल सर्जन ने अस्पताल में ओपीडी, लेबर रूम, इमरजेंसी वार्ड, रजिस्ट्रेशन कक्ष , दवा वितरण कक्ष, मीटिंग हॉल, डाक्टर चेंबर का घूम-घूम कर जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद एंबुलेंस के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल पहुंचे मरीजों के परिजनों से भी पूछताछ की।इस दौरान उन्होंने कर्मियों को कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकारी गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्था संचालित करने अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहने की बात कही।