सड़क हादसे में 3 घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के रधुनाथपुर मांझी मुख्य मार्ग पर सिसवन काली स्थान के पास शुक्रवार को बारात से लौट रहा युवक बाइक से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। युवक दाउदपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी दिलीप शर्मा का पुत्र 25 वर्षीय बिट्टू कुमार है। ब्रह्म विद्यालय व आश्रम से लौट रहे युवको ने इसे सिसवन रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां इसकी इलाज की गई।
वहीं सिसवन ताजपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल युवक ग्यासपुर गांव के उमेश सिंह का पुत्र विकास कुमार व अवध किशोर सिंह का पुत्र रघुवीर कुमार शामिल है। दोनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।