चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एएस खान को दी गई भावभीनी विदाई!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के सिसवन रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एएस खान को शुक्रवार की शाम भावभीनी विदाई दी गई। वे शुक्रवार को रिटायर हो गए। फिलहाल खान सिसवन रेफरल अस्पताल व सदर अस्पताल के एनसीडी डिपार्मेंट के कार्य भार देख रहे थे। रिटायर होने पर स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। उन्हें अंग वस्त्र देकर व फूल माला पहना कर विदाई दी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि लगभग 20 सालों से ऊपर से वे क्षेत्र की सेवा किए। उनका लगाव यहां लोगों के साथ काफी रहा, जिसे वह पूरी उम्र नहीं भूल पाएंगे। इस मौके पर डॉक्टर यासीन अंसारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शमसुद्दीन आजाद, डक्टर अमित कुमार तिवारी, रामबालक प्रसाद, प्रबंधक जितेंद्र दत्त गुप्ता, भारत भूषण सिंह, पिंटू कुमार राय, रवि कुमार, विकास कुमार, एएनएम निर्मला कुमारी, सरोज कुमारी, सुनीता सहित अन्य स्वस्थ कर्मी मौजूद रहे।