अलग अलग घटनाओं में दो घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन शुभंकर छपरा डीह गांव में गुरुवार को छत से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी अवधेश सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर किया गया।
वहीं सीवान सिसवन मार्ग पर गुरुवार को बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। युवक प्रखंड कर्मी अशोक कुमार है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।