समाजवादी आंदोलन के पुरोधा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व राम बहादुर सिंह के अनन्य सहयोगी सुरेन्द्र सिंह का निधन!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: समाजवादी आंदोलन के पुरोधा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व राम बहादुर सिंह के अनन्य सहयोगी तथा माँझी के बरवां गाँव निवासी सुरेन्द्र सिंह (70 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया। बुधवार को सेमरिया श्मसान घाट पर उनका विधिवत दाह संस्कार सम्पन्न हो गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र विकास कुमार सिंह ने दी।
मृतक की शव यात्रा में शामिल होने पहुँचे कुँअर वाहिनी के अध्यक्ष जीतेन्द्र स्वामी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री राम बहादुर सिंह राजनीति में सादगी व सुचिता के प्रतीक थे तथा लोकनायक जय प्रकाश नारायण के समाजवादी आंदोलन में स्व सुरेन्द्र सिंह ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। बताते चलें कि स्व सिंह के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो पुत्र एवम तीन पुत्रियाँ हैं जिनकी शादी हो चुकी हैं। शवयात्रा में जदयू के बरिष्ठ नेता जितेन्द्र कुमार सिंह, रणविजय सिंह उर्फ धड़ाका सिंह, शिव बालक सिंह, उमेश सिंह, भरत सिंह तथा रबीन्द्र सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण व गणमान्य लोग शामिल हुए।