साहिब दरबार के पीठाधिपति पूज्य सरकार जी को मिली महामंडलेश्वर की उपाधि!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): 144 साल बाद लगे अमृत महोत्सव महाकुंभ में बिहार के संत को महामंडलेश्वर बनने का सौभाग्य मिला है, जो बिहार के लिए गौरव की बात है। विदित हो कि बिहार के सारण प्रमंडल के सिवान जिले के सिसवन प्रखंड स्थिति ग्यासपुर धाम साहिब दरबार के पीठाधिपति पूज्य सरकार जी को प्रयागराज के महाकुंभ में अखिल भारतीय पंच अनी दिगंबर आंखड़ा द्वारा महामंडलेश्वर की उपाधि से सुशोभित किया गया है, जो सारण प्रमंडल सहित पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है और इससे बिहार के लोग अपने आप को काफी गर्वन्वित महसूस कर रहे हैं। पूज्य सरकार जी को महामंडलेश्वर बनाते हुए उनको नए उपाधि महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री देवेन्द्र दास जी महाराज का दर्जा भी उन्हें दिया गया है, जिससे पूरे सारण परमंडल क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि पूज्य सरकार जी का बचपन से ही संत समाज के लोगों से काफी लगाव रहा तथा निरंतर वे संतों की सेवा में लग रहे। यही उनकी सेवा भाव को देखते हुए, उन्हें महामंडलेश्वर के पद से सुशोभित किया गया है। संत समाज ने एक स्वर में उन्हें महामंडलेश्वर बनाए जाने का स्वागत किया है। महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से संत समाज के लोगों द्वारा बताया गया कि उनके महामंडलेश्वर बन जाने से जहां सनातन धर्म एक तरह से मजबूत होगा। वही बिहार की धरती पर संतों का और सम्मान बढ़ेगा।