अलग अलग घटनाओं में कुल 8 लोग घायल!
सड़क दुर्घटना में दो युवक 3 महिलाएं घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर भागर गांव का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी पिंटू साह का पुत्र पंकज कुमार साह है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
वहीं दूसरी घटना सीवान सिसवन मुख्य मार्ग पर की बताई जा रही है, जहां बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल घायल हो गए। घायलों में बिलाव गांव के प्रशांत चौबे की पत्नी पूनम देवी, त्रिभुवन तिवारी का पुत्री नेहा कुमारी व पुत्र आयुष्मान तिवारी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
तीसरी घटना में सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन ताजपुर मुख्य सड़क पर रविवार को हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के बरेजा गांव निवासी महेश राम की पत्नी सुनैना देवी के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उन्हें निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई है।
रास्ते के विवाद में मारपीट तीन महिलाएं घायल
सिसवन थाना क्षेत्र के नंदामुड़ा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला व दो युवती घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी शंकर साह की पत्नी रंजू देवी, उसकी पुत्री खुशबू कुमारी व खुशी कुमारी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।