किसान मित्र समूह प्रशिक्षण: किसानों को मिला जैव उर्वरक के उपयोग की जानकारी!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: इफको द्वारा सोमवार को किसान मित्र समूह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र माँझी सारण में किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके हुआ। छपरा के क्षेत्र पदाधिकारी सचिन प्रताप सिंह ने इस कार्यक्रम में उपस्थित 100 किसानों को नैनो यूरिया, नैनो DAP, सागारिका, जैव उर्वरक का उपयोग की विधि के बारे में विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र मांझी के वैज्ञानिक डॉक्टर जितेंद्र चंदोला ने किसानों को सब्जी की खेती, आम की खेती एवं KVK द्वारा चलाया जा रहे किसानों के बीच में योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं उप महा प्रबंधक (इफको पटना) वाइ पी सिंह ने किसानों को नैनो यूरिया प्लस एवम नैनो DAP तथा अन्य उत्पाद के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों का उपयोग किसान भाई कम करें और नैनो उर्वरक का उपयोग करें। साथ ही KVK फार्म में ड्रोन से नैनो यूरिया तथा नैनो DAP का छिड़काव भी किया गया। इसके साथ ही किसान भाई जैव उर्वरक का भी उपयोग करें। DRG विनायक द्वारा नैनो यूरिया, नैनो DAP का छिड़काव ड्रोन से कैसे करें, के बारे में बताया।
वहीं वरीय बैज्ञानिक सह प्रधान डॉ एसके राय द्वारा किसानों को केंद्र के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही नैनो उर्वरक का उपयोग सही मात्रा एवम सही समय पर करेंगे तो किसानों के लिए बहुत लाभदायक होगा। इस कार्यक्रम में राजू कुमार, रोहित कुमार, राजन कुमार सिंह, संदीप कुमार, पंकज कुमार अशोक कुमार, विजय कुमार आदि किसान उपस्थित रहे।