मारपीट की घटना में पांच घायल!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव शुक्रवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलो में चंद्रमा महतो की पत्नी शमलावती देवी, पुत्री उर्मिला कुमारी व पुत्र छोटू कुमार के आलावा रविंद्र महतो की पत्नी रीना देवी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन के रेफरल अस्पताल में कराया गया।
वहीं आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला घायल। सिसवन थाना क्षेत्र के किशुनबारी गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला शत्रुघ्न महतो की पत्नी पुष्पा देवी है। घायल महिला का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।