थाना लगा जनता दरबार, हुआ भूमि सम्बन्धी विवादों का निपटारा!
सिवान (बिहार): सिसवन अंचलाधिकारी ने किया भूमि विवाद का निपटारा। सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े दो मामला का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने किया। इस संबध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
वहीं हसनपुरा एम एच नगर थाना परिसर में लगे जनता दरबार में 4 मामलों का हुआ निष्पादन। हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया।इस संबंध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी गई। आयोजित जनता दरबार में आपसी सहमति बनाते हुए जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।