लंबित मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार!
सारण (बिहार): फरार आरोपी को मैरवा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस संबंध में बताया जाता है कि मैरवा थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मैरवा थाना में दर्ज कांड संख्या 235/ 22 के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्ययालय सोमवार को भेज दिया गया।
वहीं मारपीट के आरोपी को चैनपुर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार। बताते चले कि सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस में मारपीट के आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुबारकपुर गांव निवासी भगवान साहनी के पुत्र प्रेम साहनी के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए सोमवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
सिसवन प्रखंड के घुरघाट पंचायत के घुरघाट में राजस्व कैंप का आयोजन सोमवार को किया गया। आयोजित कैंप में भू लगान एलपीसी तथा जमीन से संबंधित कई कार्यो का निपटारा किया गया। इस संबंध में सिसवन अंचल कार्यालय से जनकारी दी गई। मौके पर राजस्व कर्मचारी सहित कई अंचल कर्मी उपस्थित रहे।