देवी प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): पटना ऊर्जानगर में स्थित शिवशक्ति मंदिर में स्थापित होने वाले अष्टभूजी दुर्गा देवी की प्राण प्रतिष्ठा व यज्ञ समारोह के लिए भव्य शोभा यात्रा सह कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालु घोड़े व बैंडबाजे के साथ चल रहे थे। इस दौरान 108 कलशों में जलभरी की गई। जलभारी यात्रा में नर नारी बच्चे यज्ञ समिति सदस्य व आचार्य मण्डली ने हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में सर्व प्रथम यज्ञ समिति सदस्यों ने पटना गंगा तट पर वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद कलश का संकल्प कराकर पटना लेखानगर देवी मंदिर पहुंचे। यहां से गंगाजल युक्त सैकरो कलश में जल लेकर शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। शोभा यात्रा नगर परिभ्रमण करते मां की जयकारे और जय श्री राम के नारे लगते रहे। वहीं ऊर्जानगर यज्ञ मंडप पहुंच कलश स्थापित की। इसके बाद पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किए।
शोभा यात्रा का नेतृत्व यज्ञ समिति के अध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह ने की। इनके साथ समिति सदस्य प्रेम कुमार, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, विपिन सिंह, अरविंद सिंह, कन्हैया सिंह आदि सदस्य ने नेतृत्व में साथ दिया। जलभरी का संकल्प व वैदिक मंत्रोचार पंडित सुबोध ओझा और मुकेश तिवारी ने कराई। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ समारोह 22 जनवरी तक चलेगी। इसी दिन मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व मां को छप्पन भोग अर्पित होगा। संध्या में आम भक्तो के लिए भंडारा का आयोजन सुनिश्चित है। शोभा यात्रा में सामिल नर नारियों में मुन्नी देवी, सिंधु कुमारी, सुषमा देवी, ओजस्वी कुमारी, रेखा सिंह आदि सैकरो लोग सामिल थे।