धूमधाम से मनाई गई गुरु गोविंद सिंह जयंती
गुरु गोविंद सिंह ने बैसाखी के दिन की थी खालसा पंथ की स्थापना!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के विभिन्न जगहों पर सोमवार को दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं व पुरुषों ने प्रतिभाग किया। आज का दिन सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु गुरु गोविंद सिंह को समर्पित रहा। यह दिन उनकी शिक्षा, बलिदान और समर्पण की याद दिलाता है।
गुरु गोविंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 को बिहार के पाटना साहिब में हुआ था। उन्होंने 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। आध्यात्म में गुरु गोविंद सिंह की गहरी रुचि थी। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई ग्रंथों की रचना की। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।