सेवानिवृत एवं सेवारत सैन्य कर्मियो के लिए हुआ हेल्प डेस्क का गठन!
सारण (बिहार): अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था) बिहार के निर्देश के आलोक में मंगलवार से पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सारण के नेतृत्व में सेवानिवृत एवं सेवारत सैन्य कर्मियो के समस्याओं के समाधान हेतु जिलांतर्गत एक सैनिक हेल्प डेस्क का गठन किया गया है।
इसमें प्रत्येक सप्ताह के बृहस्पतिवार को समय 13:00 बजे से 14:00 बजे तक सैनिक बंधुओं के साथ बैठक आयोजित की जायेगी। सैनिक हेल्प डेस्क में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी द्वारा भौतिक रूप से मिलकर सैनिक बंधुओं के समस्याओं की निदान की जायेगी। सैनिक हेल्प डेस्क में प्राप्त ऑनलाइन या ऑफलाइन शिकायतों का समाधान निश्चित समयावधि (10 कार्य दिवस के अन्दर) में की जायेगी।