जदयू अंबेडकर रथ सह जन संवाद यात्रा पहुंचा माँझी, हुआ जोरदार स्वागत!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: जदयू अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का अंबेडकर रथ सह जन संवाद यात्रा शनिवार को माँझी के कौरुधौरु पहुँचा। रथ पर सवार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी का जदयू के नेता और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
जन संवाद के दौरान मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री त्यागी ने लोगों को अनुसूचित जाति एवम जनजाति के उत्त्थान के लिए नीतीश सरकार द्वारा शुरू की गई विकास की योजनाओं व उपलब्धियां की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महादलित के आर्थिक सामाजिक व राजनीतिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं।
अपने सम्बोधन में पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क तथा पेयजल आदि की क्षेत्र में हुए चौमुखी विकास पर बारीकी से प्रकाश डाला। बेबी अम्बेडकर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में अनुसूचित जाति एवम जनजाति को पंचायती राज व्यवस्था में मिले आरक्षण एवं नारी सशक्तिकरण विषय पर भी चर्चा की।
मौके पर प्रदेश सचिव श्रीकांत राम, शम्भू मांझी, संतोष कानन विधानसभा प्रभारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मांझी अख्तर अली, दिनेश चौरसिया,बिजय चौरसिया, विद्यासागर चौरसिया, जनार्दन मांझी, हरिमोहन शर्मा, बिमलेश सिंह, रिंकू चौधरी, दौलतिया देवी तथा चंदा देवी सहित बड़ी संख्या में जदयू के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।