अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण मित्र के शीतकालीन सत्र में दर्जनों लोग हुए सम्मानित!
नई दिल्ली: संवाददाता प्रेरणा बुड़ाकोटी: अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण मित्र बहुउद्देशीय संगठन का शीतकालीन सत्र वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना साहेब हजारे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जागतिक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा के लिए कार्यरत अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण मित्र बहुउद्देशीय संगठन का शीतकालीन सत्र रालेगणसिद्धि, पारनेर, जिला अहमदनगर में आयोजित किया गया। यह अधिवेशन वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री पद्मभूषण डॉ.अन्नासाहब हजारे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस सम्मेलन के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण मित्र बहुउद्देश्यीय संगठन के संस्थापक अध्यक्ष देवाजी तांबे साथ ही संस्था के इंडोनेशिया कंट्री महिला अध्यक्ष मनीषा भुसाल भी उपस्थित थे। इसी के साथ संस्थान के महाराष्ट्र राज्य महिला सचिव श्रीमती अर्चना जगताप, महिला निरीक्षक श्रीमती स्नेहा तांबे, पुणे शहर महिला अध्यक्ष श्रीमती लीना पंडित, संगठन के महाराष्ट्र राज्य युवा महासचिव विजय पडलकर, युवा निरीक्षक राजेश कुस्पे आदि भी उपस्थित थे।
इस अधिवेशन के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय साहित्य रत्न पुरस्कार, सेवानिवृत्त सैनिक कवि अशोक मोहिते को, राष्ट्रीय पर्यावरण मित्र पुरस्कार सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता रमेशचंद्र म्हैसेकर को, राष्ट्रीय हिरकणी पुरस्कार मनीषा भुसाल को, राष्ट्रीय महिला उद्यमी पुरस्कार महिला उद्यमी श्रीमती रेशमा जाधव को, आध्यात्मिक मार्गदर्शक राष्ट्रीय आध्यात्मिक मार्गदर्शक पुरस्कार,अर्चना जगताप को साथ ही लीना पंडित गोडबोले को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्नासाहेबजी हजारे ने उपस्थित लोगों को बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया।