किसानों ने पीएम और यूपी के सीएम को सौंपा ज्ञापन!
खुर्जा (उत्तर प्रदेश): भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सोलंकी के आह्वान पर मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिज़वान चौधरी की अध्यक्षता मे हरियाणा पंजाब के बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन मे पिछले 25 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल एवं गौतमबुद्ध नगर में किसान नेताओं को जेल से रहा करने के संबंध में भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने सोमवार को प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नामित उप जिलाधिकारी (खुर्जा) दुर्गेश सिंह को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मजदूर मोर्चा रिज़वान चौधरी ने बताया कि आंदोलन 2020 की शेष रह गई मांगो सहित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर हरियाणा पंजाब के बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे है। इस आंदोलन में सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल जो किसानों की मांगों को लेकर पिछले 25 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिनकी हालत बेहद नाजुक है और उनका स्वास्थ्य स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है, जिससे भारतीय हलधर किसान यूनियन बहुत चिंतित है। अगर जगजीत सिंह जी को कुछ भी होता है तो केंद्र सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी।वहीं उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुध नगर के किसान भूमि अधिग्रहण को लेकर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे थे। उनकी मांगो को पूरा ना करके किसानो को जेल भेजनें का काम किया गया और महिला किसानो के साथ भी अन्याय कर जेल भेजने का काम किया गया। वहीं किसानों ने अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द जेल मे बंद किसानो को रिहा किया जाए और किसानों की सभी मांगे जायज हैं, उन्हें मान लिया जाये। अगर किसानो की मांगो को नहीं माना गया तो भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर और प्रदेश भर में आंदोलन करने का काम करेंगे।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार तिलकधारी, ब्लॉक अध्यक्ष खुर्जा असगर पठान, ब्लॉक अध्यक्ष अरनिया चौधरी, लहीक खान, ग्राम अध्यक्ष सकील सैफी, ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरिफ जमाली, सलमान, शाहनवाज, हाजी लवीव, लियाकत सैफी, अकरम भाटी के साथ अन्य दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।