साइबर अपराध: 45 लाख का धोखाधड़ी, एक महिला सहित 3 गिरफ्तार!
सारण (बिहार): सारण साइबर थानान्तर्गत साइबर अपराध के कांड में एक महिला सहित 3 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है कि विगत 3 नवंबर को सारण साइबर थाना को विकाश कुमार, पिता-सोना लाल प्रसाद, ग्राम - मशरख नेहरू टोला, थाना- मशरख, जिला- सारण का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनके मोबाइल पर इन्वेस्टीगेशन के नाम पर विडियो कॉल आया। कॉलर ने खुद को क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बताया और वादी से एक सुप्रीम कोर्ट का एफिडेविट जैसा आवेदन पर ऑनलाइन सिंगनेचर करवाया। जाँच के नाम पर उनके खाते से कुल- 45,86, 000 रू का धोखाधड़ी कर निकासी कर लिया गया है। इस संबंध में सारण साइबर थाना कांड सं0-344/24, दिनांक-03.11.24 धारा-303(2) /318(4) /319 (2) बी०एन०एस० एवं 66 (सी) / 66 (डी) एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। तकनिकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर इस मामले में एक महिला के सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
इस दौरान उनके पास से जिस बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ उस बैंक खाते का चेकबुक एवं अन्य बैक खाते का चेक बुक, 10 एटीएम, 4 मोबाइल, 2 लैपटॉप भी बरामद किया गया।
इस दौरान टीम में शामिल पुलिस पदाधिकरी / कर्मी अमन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष साइबर थाना, पु०नि० अश्विनी कुमार तिवारी, साइबर थाना, पु०अ०नि० नीरज कुमार यादव, म०सि0/317 कल्पना कुमारी, सि0/516 ललटु कुमार आदि मौजूद थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. विकास शर्मा, पिता-राकेश शर्मा, पता-170/2 वार्ड नं0-08, न्यू डिफेंस कॉलोनी, थाना- मुरादनगर, जिला-गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
2. सुभाष पाल, पिता-खुशपाल सिंह, पता-172 पुर परसी, थाना-मुरादनगर, जिला- गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।