चोरी के पिकअप का नंबर प्लेट बदल, कर रहा था उपयोग, पकड़ा गया!
सारण (बिहार): जलालपुर थानान्तर्गत चोरी की एक पिकअप का कूटकरण कर उपयोग कर रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में बताया जाता है रविवार को जलालपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम अशोक नगर के व्यक्ति द्वारा चोरी का पिकअप का नंबर प्लेट बदल कर उपयोग किया जा रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम अशोक नगर पहुँच कर उक्त व्यक्ति के घर छापामारी प्रारंभ किया।
छपामारी के क्रम में चोरी का पिकअप जप्त कर एक अभियुक्त फरिन्द्र सिंह, पिता- स्व० रामाशंकर सिंह, साकिन- अशोकनगर, थाना जलालपुर, जिला- सारण को गिरफ्तार किया। इस संदर्भ में जलालपुर थाना कांड सं0-284/24 दिनांक-22.12.2024 धारा 318 (4)/338/ 336(3)/317(2) बी०एन०एस० दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त फरिन्द्र सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस दौरान टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी पु०अ०नि० राहुल कुमार थानाध्यक्ष जलालपुर थाना स०अ०नि० अवधेश कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी मौजूद थे।