हत्याकांड के आरोपी के घर चस्पा इस्तेहार!
सारण (बिहार) संवाददाता नितेश सिंह: माँझी थाना पुलिस ने माँझी थाना काण्ड संख्या 146/19 के आरोपी एवम सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर निवासी हत्याकांड के आरोपी के घर इस्तेहार चस्पा किया।
उक्त बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि लगभग पांच साल पूर्व रिविलगंज थाना क्षेत्र के राघोपुर गाँव निवासी सुमन कुँवर पति स्व प्यारचन्द्र साह द्वारा माँझी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिमसें बताया गया था कि उसने अपनी बेटी फूलमाला देवी की शादी माँझी थाना क्षेत्र सबदरा गाँव निवासी स्व चंद्रमा साह के पुत्र नागेंद्र साह के साथ की थी। शादी के लगभग तीन साल बाद दमाद द्वारा फोन कर के बताया गया कि आपकी पुत्री फूलमाला कुमारी की मृत्यु हो गई है, जिसमे नव विवाहित की माता द्वारा माँझी थाने में आवेदन देकर बेटी की हत्या के आरोप में कुल चार लोगों को नामजद किया था। इस कांड में फरार चल रहे सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गाँव निवासी जोधन साह के पुत्र अर्जुन साह के घर शुक्रवार को माँझी थाना पुलिस द्वारा इस्तेहार चस्पा किया गया।