भाकियू. हलधर ने सुनील यादव को दी नई जिम्मेदारी।
साहिबगंज (झारखंड): भाकियू. हलधर के अजय कुमार यादव - प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड और लक्षण गोप जिला अध्यक्ष साहिबगंज की संस्तुति पर डा. शैलेश कुमार गिरि-राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार-झारखंड प्रदेश प्रभारी ने शोभनपुर भट्टा निवासी सुनील यादव को जिला मुख्य संगठन मंत्री सह उत्तरी-पश्चिमी प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है। आपको बताते चलें कि सुनील यादव पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, राजमहल विधानसभा रह चुके हैं तथा वर्तमान में जिला परिषद उपाध्यक्ष के पद पर हैं। सुनील यादव में किसान हितार्थ कार्यकुशलता को देखते हुए डॉ शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी ने सुनील यादव को साहिबगंज जिला का मुख्य संगठन मंत्री सह उत्तरी-पश्चिमी प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा है कि मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि नव मनोनीत सुनील यादव भारतीय हलधर किसान यूनियन के निति व सिद्धांतों के अनुरूप पूरे साहिबगंज जिले में संगठनात्मक विस्तार में युद्धस्तर पर अपने कार्यदक्षता को अवश्य प्रमाणित करेंगे तथा साथ ही साथ उतरी पश्चिमी झारखंड प्रदेश में भी अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी करेंगे।
वहीं सुनील यादव ने अपने मनोनयन पर ठा० धीरेन्द्र सोलंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष , डा० शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी, अजय कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष - झारखंड, लक्ष्मण गोप - जिला अध्यक्ष साहिबगंज का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि हमलोग भारतीय हलधर किसान यूनियन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और साहिबगंज और उतरी पश्चिमी झारखंड के किसानों के हित में भाकियू हलधर के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार काम करेंगे। सुनील यादव को भाकियू हलधर में जिला मुख्य संगठन मंत्री साहिबगंज तथा उतरी पश्चिमी प्रदेश महासचिव बनने पर भाकियू हलधर बिहार व झारखंड से प्रदीप कुमार गिरि - प्रदेश संयोजक , संजय पांडे, बिनय कुमार भारतीय - सारण प्रमंडल अध्यक्ष, बिनोद मांझी, प्रमोद कुमार मंडल ( पूर्व मुखिया ), गोपाल सिंह, श्याम बिहारी मंडल, विश्वनाथ सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।