शराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसका प्रमाण रोज किसी न किसी का शराब पीने के आरोप में पकड़े जाना है। अभी आज ही बुधवार को सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना का आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के बखरी निवासी रामदयाल भगत के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए बुधवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
वहीं इसी प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार। बताते चले की सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी समीर कुरैशी तथा मुन्ना कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए बुधवार को सिवान न्यायालय भेज दिया।