भारतीय हलधर किसान यूनियन के सिवान जिला अध्यक्ष बने राघवेन्द्र कुमार खरवार!
सिवान (बिहार): भारतीय हलधर किसान यूनियन के गोस्वामी सरोज कुमार भारती- प्रदेश मुख्य संगठनमंत्री व मुख्य प्रवक्ता की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धीरेन्द्र सोलंकी जी से सहमति ले डा. शैलेश कुमार गिरि-राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार-झारखंड प्रदेश प्रभारी ने ग्राम पोस्ट-पुनक, भाया-मैरवा 7 थाना- दरौली, जिला-सिवान बिहार निवासी राघवेन्द्र कुमार खरवार को जिला अध्यक्ष -सिवान के पद के लिए मनोनयन पत्र जारी कर सिवान "जिला अध्यक्ष" मनोनीत किया है।
उक्त मौके पर शैलेश गिरी ने बताया कि राघवेन्द्र कुमार खरवार हर हमेशा "जय हिंद जय भारत जय जनता जनार्दन" के नारों को कहने वाले के कंधों पर एक और नारे को जन जन तक पहुचाने की एक नयी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा है। डा. शैलेश कुमार गिरि ने। आप सभी को ये भी मालूम होना चाहिए कि जनता के लोकप्रिय युवा समाजसेवी नेता भावी प्रत्याशी लोक सभा क्षेत्र सिवान बिहार भी रहे हैं तथा क्षेत्रीय जनता की सेवा करने वाले एक अत्यंत लगनशील, जुझारु और कर्तव्यनिष्ठ के कंधों पर अब किसान देवता "अन्नदाता" की सेवा का भार सौपते हुए कहा कि मुझे आशा और विश्वास है कि आप भारतीय हलधर किसान यूनियन के नीति व सिद्धांतों का पालन कर पूरे सिवान जिले में पंचायत स्तर तक भाकियू हलधर का संगठन विस्तार करेंगे।
मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि राघवेन्द्र कुमार खरवार दी गई जिम्मेवारी पर खरा उतरेंगे।
वहीं राघवेन्द्र कुमार खरवार ने अपने मनोनयन पर ठा० धीरेन्द्र सोलंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष, डा० शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी, गोस्वामी सरोज कुमार भारती- प्रदेश मुख्य संगठनमंत्री व मुख्य प्रवक्ता का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि हम भाकियू हलधर द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरेंगे और भाकियू हलधर के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार काम करेंगे। राघवेन्द्र कुमार खरवार को भाकियू हलधर में "जिला अध्यक्ष" बनने पर भाकियू हलधर बिहार से प्रदीप गिरि, संजय पांडे, विनय कुमार, बिनोद मांझी, झारखंड से सुनील यादव- जिप उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव, लक्ष्मन गोप स्थानीय मनोज कुमार मौर्य, राजेश कुमार राम, मुकेश आचार्य, मकबूल अहमद, कृष्णा प्रसाद ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।