भारतीय हलधर किसान यूनियन ने मनाया किसान दिवस!
साहिबगंज (झारखंड): साहिबगंज रेलवे इंस्टिच्यूट मैदान में डा. शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी के निर्देशानुसार साहिबगंज के भारतीय हलधर किसान यूनियन
के लक्ष्मन गोप जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में सुनिल यादव- जिला मुख्य संगठनमंत्री व उतरी पश्चिमी प्रदेश महासचिव झारखंड, अजय कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष-झारखंड, शंकर प्रसाद यादव जिला सचिव, भरत पांडे जिला प्रभारी- पाकुड़ सहित सैकड़ो स्थानीय किसान रेलवे इंस्टिच्यूट मैदान में एकत्रित हुए। किसानों के चहेता और किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह की 122 वीं जयंती समारोह को किसान दिवस के रुप में धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण के साथ धूप दीप जला कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। वहीं कार्यक्रम के अंत में प्रसाद के रूप में लड्डू वितरित की गई।
इसी क्रम में जिला अध्यक्ष लक्ष्मन गोप व प्रदेश उपाध्यक्ष-झारखंड अजय कुमार यादव ने 122 वीं "किसान दिवस" पर नव नियुक्त सुनील यादव जिला मुख्य संगठनमंत्री व उतरी पश्चिमी प्रदेश महासचिव को फूल माला पहना कर गर्म जोशी से स्वागत करते हुए मनोनयन पत्र भी सौंपा।
भारतीय हलधर किसान यूनियन पदाधिकारियों के साथ सभी किसानों दृढ़ संकल्प लिया की पूरे झारखंड प्रदेश में भारतीय हलधर किसान यूनियन का परचम लहराने में कोइ कोर कसर नहीं छोड़ेगे।
भाकियू हलधर संगठन को मजबूत कर किसानों के भलाई के लिए शासन - प्रशासन से लड़ने का काम भी किया जाएगा है जैसा भाकियू हलधर के माननीय डा शैलेश कुमार गिरि जी का संदेश है। डा गिरी जी हम सभी किसानों के लिए प्रेरणा की एक किरण हैं । यूनियन के सदस्यों को किसान मसीहा श्री चौधरी चरण सिंह जी से आज प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
"बिहार में भी गोस्वामी सरोज कुमार भारती प्रदेश मुख्य संगठनमंत्री, प्रदीप गिरि प्रदेश संयोजक, सरोज पांडे पटना जिला उपाध्यक्ष, पूनम देवी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शिवहर ने भी किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह जी तैल चित्र पर माल्यार्पन कर जयंती समारोह को किसान दिवस के रुप में मनाया। श्री गिरी ने बिहार और झारखंड प्रदेश के भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों को किसान दिवस मनाने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।