पर्यटन: सर्दियों में राजगीर का खुशनुमा मौसम!
राजगीर बिहार का सबसे सुंदर शहर है। यह काफी प्राचीन है और इसे मगध साम्राज्य की राजधानी होने का गौरव प्राप्त है। यहां इस नगर के बाहर एक प्राचीन दीवार का अवशेष भी हैं।
इतिहासकार इसे मगध के राजा अजातशत्रु के किले का अवशेष मानते हैं। राजगीर में अभी भी पुरातात्विक उत्खनन के कार्य चल रहे हैं। इन दिनों राजगीर में सर्दी के मौसम में सुबह से दोपहर तक तपोवन के पास यहां के गर्म कुंड में नहाने के लिए आने वाले लोगों की काफी आवाजाही सबका ध्यान आकृष्ट करती है। राजगीर में आजकल बिहार सरकार के द्वारा आयोजित राजगीर महोत्सव चल रहा है और इस मौके पर गायिका मैथिली ठाकुर के गीत संगीत कार्यक्रम के अलावा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें नारी संवाद के कार्य क्रम भी हैं।