लूटकांड सहित दर्जनों अन्य कांड का अभियुक्त हुआ गिरफ्तार!
सारण (बिहार): लूटकांड के अप्राथमिकी अभियुक्त अरूण नट को किया गया गिरफ्तार। सारण जिलांतर्गत आधा दर्जन कांड दर्ज है अरूण नट के विरूद्ध।
इस संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को भेल्दी थाना एवं कोपा थाना पुलिस टीम द्वारा सारण लूटकांड के कुख्यात वांछित अपराधी कोपा थाना के घोघवलिया गांव निवासी लाल मोहन खलीफा के पुत्र अरुण नट को गिरफ़्तार किया गया है। यह मूल रूप से दिघवारा थाना क्षेत्र के अम्बेडकर चौक निवासी बताया जाता है।
वहीं सारण पुलिस की माने तो गिरफ्तार अभियुक्त ने सभी कांडो में अपनी संलित्ता स्वीकार की है। उक्त गिरफ्तार अपराधी को भेल्दी थाना कांड संख्या- 356/24, दिनांक 09.11.24, धारा-310 (2) बी०एन०एस० में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है | गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध पूर्व से लूट कांड के अन्य कांड दर्ज है।
इस सारण टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी पु०अ०नि० संदीप कुमार थानाध्यक्ष, भेल्दी थाना, पु०अ०नि० पिंटू कुमार थानाध्यक्ष, कोपा थाना, पु०अ०नि० ओम प्रकाश अपर-थानाध्यक्ष, भेल्दी थाना, प्र०पु०अ०नि० सोनू कुमार मंडल, कोपा थाना मौजूद थे।