बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोली मार किया घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
अररिया (बिहार): जिले में अज्ञात अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया गया है। घटना पलासी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
इस संबंध में बताया जाता है कि पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत उड़लाह चौक के पास शनिवार के दोपहर करीब 1 बजे मोटर साइकिल सवार 2 अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा संतोष मंडल, पिता - सुभाषचंद्र मंडल, ग्राम गड़हरा थाना -, पलासी, जिला- अररिया को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां ईलाज चल रहा है। गोली कमर के पास लगी है। जख्मी की स्थिति सामान्य है। घटनास्थल की जांच FSL टीम द्वारा कर साक्ष्य संकलन किया गया है। घटना के संबंध में पलासी थाना अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान / गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है। अपराधियों की शिनाख्त सीसीटीवी फुटेज से कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।