किसान दिवस के रूप में मना पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 122 वीं जयंती!
नोएडा (उत्तर प्रदेश): नोएडा सर्फाबाद में भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी की अध्यक्षता में किसानों के चहेता और किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह की 122 वीं जयंती समारोह को किसान दिवस के रुप में धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण के साथ धूप दीप जला कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। वहीं कार्यक्रम के अंत में प्रसाद के रूप में लड्डू वितरित की गई।
इसी क्रम में डॉ शैलेश कुमार गिरि ने 122 वीं "किसान दिवस" पर पुन: अपने दृढ़ संकल्प को दुहराया और कहा कि जीवनपर्यंत किसान देवताओं की भलाई के लिए शासन - प्रशासन से लड़ने का काम किए है और अनवरत करता रहेंगे । सभी किसान यूनियन के सदस्यों को किसान मसीहा श्री चौधरी चरण सिंह जी से आज प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। जिस दिन हमारे देश का एक एक किसान विकसित हो जाएगा उसी दिन हमारा देश भारत विकासशील से विकसित भारत बन जाएगा।
श्री गिरी ने बिहार और झारखंड प्रदेश के भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों को किसान दिवस मनाने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।