पत्नी के जन्मदिवस को यादगार बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार!
सारण (बिहार): नयागांव थानान्तर्गत हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को सारण पुलिस ने किया गया गिरफ्तार। दरअसल गिरफ्तार युवक अपने पत्नी के जन्म दिवस को यादगार बनाने के लिए हर्ष फायरिंग किया था।
इस संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को नयागांव थानाध्यक्ष को एक वीडियो प्राप्त हुई जिसमे एक व्यक्ति एक महिला के साथ किसी समारोह में पिस्टल से गोली फायर करते हुए दिख रहे हैं। उक्त वीडियो के सत्यापन उपरांत वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान सोनू कुमार, पिता- जयदीप सहनी, ग्राम- महमूद चक, थाना- नयागांव, जिला- सारण के रूप में की गयी। सोनू कुमार के घर छापेमारी कर उसे हिरासत में लेकर उक्त वीडियो के बारे में पूछताछ की गयी। पूछताछ के क्रम में सोनू कुमार द्वारा बताया गया कि यह वीडियो इनकी पत्नी के जन्मदिन का है जिसमे पति-पत्नी मिलकर पिस्टल से जन्मदिन मनाने के क्रम में पिस्टल से फायर किया गया था। वीडियो के सत्यापन उपरांत पकड़ाये व्यक्ति सोनू कुमार के विरुद्ध नयागांव थाना कांड संख्या- 242/24 दिनांक-20.11.24 धारा-25(9)/30 आर्म्स एक्ट दर्ज कर सोनू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस दौरान छापामारी दल में शामिल सदस्य पु०अ०नि० कृष्णा कुमार शर्मा थानाध्यक्ष नयागांव थाना, सि०/669 संटू कुमार, सि०/587 कन्हैयालाल, सि०/928 रंजय कुमार नयागांव थाना एवं थाना के अन्य कर्मी के साथ पु०अ०नि० सुजीत कुमार-2 एवं पु०अ०नि० साकेत बिहारी जिला आसूचना इकाई, सारण मौजूद थे।