धूमधाम से मनाया गया पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्मदिन!
सारण (बिहार): जलालपुर प्रखंड के जी.एस एकेडमी नुनगर चौक के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन।
बताते चले की जलालपुर प्रखंड के नुनगर पंचायत के जी.एस एकेडमी के डायरेक्टर संजय कुमार ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा तथा बच्चों को चाचा नेहरू के बारे बताते हुए कहा कि हर साल 14 नवम्बर को उनकी जन्मदिन मनाते है। उनका जन्म 14 नवम्बर 1889 को तथा मृत्यु 27 मई 1964 को हुईं थी। आज उनकी जन्मदिन को ही बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
वही विद्यालय प्रधानाध्यापक अरूण कुमार सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित की और अपनी बातों से बच्चों का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। वह बच्चों से बहुत ही ज्यादा प्रेम करते थे। बच्चों ने ही सर्व प्रथम चाचा नेहरू कह कर संबोधित किया था। तब से उनका नाम चाचा नेहरू ही गया। आज हम सभी उनकी जन्मदिन को ही हम सब बाल दिवस के रूप में मनातें है।
उक्त मौक़े पर उपस्थित शिक्षक अनिक सिंह, सौरभ कुमार सिंह, नरगीस बानो, अलिसा प्रवीण, रितिका सिंह एवं समस्त विद्यालय परिवार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।