सीओ ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, होगी मजिस्ट्रेट की तैनाती!
सिवान (बिहार): सिसवन अंचलाधिकारी ने जई छपरा घाट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।सिसवन प्रखंड के जई छपरा घाट का निरीक्षण सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार द्वारा बुधवार दिन के 4:00 के करीब किया गया। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। छठ पूजा को लेकर सिसवन प्रखंड के विभिन्न घाटों पर मजिस्ट्रेट की होगी तैनाती। सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ छठ पर्व मनाया जा रहा है। वही छठ पर्व को देखते हुए छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। इस संबंध में बुधवार को अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसको लेकर पत्र जारी हुए हैं।