ई रिक्शा और बाईक के बीच हुई टक्कर: बाईक सवार की मौत, अन्य घटनाओं में 4 घायल!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के मोरवन गांव में बुधवार को आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में मोरवन गाँव निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र प्रशांत राज और विक्रमादित्य सिंह का पुत्र मनोज कुमार सिंह शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव में बुधवार को बाइक के धक्के से एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चा स्थानीय निवासी मुकेश प्रसाद का पुत्र 2 वर्षीय मानव कुमार है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
वही रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बडुआ मोड़ पर ई रिक्शा और बाईक के बीच हुई दुर्घटना में बाईक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष राम के रूप में हुई है। इस संबंध में बुधवार को 3:00 बजे के करीब स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।