अजय कुमार यादव और लक्ष्मण गोप को मिली भारतीय हलधर किसान यूनियन में नई जिम्मेदारी! 10 को किसान पंचायत!
नई दिल्ली: भारतीय हलधर किसान यूनियन के बिहार - झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ शैलेश कुमार गिरि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेन्द्र सिंह सोलंकी की सहमति से शोभनपुर भट्टा, साहेबगंज के निवासी से अजय कुमार यादव (अवकाश प्राप्त, सब इंस्पेक्टर आरपीएफ) को प्रदेश उपाध्यक्ष -झारखंड प्रदेश और लक्ष्मण गोप को जिला अध्यक्ष, साहेबगंज - झारखंड के पद पर मनोनयन पत्र जारी किया है।
वहीं भारतीय हलधर किसान यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने डॉ शैलेश कुमार गिरि और धीरेन्द्र सोलंकी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का हर हाल में प्रयास करेंगे।
उक्त मौके पर डॉ शैलेश कुमार गिरि ने मनोनयन पत्र जारी कर कहा है कि 2008 से 2019 तक प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना के भुगतान में झारखंड के साहेबगंज जिले में करोड़ों रुपए के घोटाले का कानूनी पर्दाफाश करने हेतु हमारा यूनियन कमर कस चुका है, जिसे माह के अंत तक कानूनी रूप से दर्ज कर लिया जाएगा।
बता दें कि पूर्व में भी फ़सल क्षतिपूर्ति राशि भुगतान हेतु कई बार धारना प्रर्दशन किया जाता रहा है, लेकिन अब भारतीय हलधर किसान यूनियन के बैनर तले राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार -झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ शैलेश कुमार गिरि के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव और जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गोप के नेतृत्व में निदान हेतु 10 नवंबर 2024 को रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में समय 11 बजे पूर्वाह्न से एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया है, जिसमें सैकड़ों किसानों को भाग लेने की संभावना है। इस किसान पंचायत को नोएडा से विडियो कॉल के माध्यम से डॉ शैलेश कुमार गिरि संबोधित करेंगे। इसमें यह दावा किया जा रहा है कि डॉ गिरी प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना में करोड़ों रुपए के घोटाले की पर्दाफाश कर किसानों को उनका सही हक दिलाने हेतु किसान एकता का मूलमंत्र देंगे।