बिग ब्रेकिंग: नहीं होगा कौरुधौरु पैक्स का चुनाव!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन की क्रिया जारी है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है, जहां जारी पैक्स चुनाव की गहमा गहमी के बीच प्रखंड के कौरुधौरु पैक्स का चुनाव अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में माँझी के प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के कौरुधौरु पैक्स का चुनाव अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। एक महीना बाद पुनः चुनाव प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।