बाल दिवस पर खेलकूद का आयोजन, बच्चे हुए पुरस्कृत!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बघौना में आज गुरुवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिसमे सैकड़ो बच्चे बहुत उत्साहित और खुश नजर आए।
कार्यक्रम का प्रारंभ भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई, जिसमें सभी शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने उनपर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात गीत, संगीत और नृत्य का कार्यक्रम किया जिसमें छात्रा साक्षी कुमारी ने बेहतरीन नृत्य से सबको मोह लिया।
वहीं पजल और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गुड़िया कुमारी ने प्रथम स्थान तथा आर्यन कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्लो साइकिल रेस का मनोरंजक प्रतियोगिता कराया गया जिसमें खुशी कुमारी ने बाजी मार कर पुरस्कार अपने नाम कर लिया। वहीं मटका फोड का भी अयोजन किया गया जिसमें दर्जनों छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिसमे सलमान ने बाजी मारी और पुरस्कार अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त शिक्षक बीके भारतीय और चन्द्रदीप सिंह ने अलग अलग खेल करा कर बच्चों को खूब प्रोत्साहित किया। इसी दौरान शिक्षक गोविंद रजक, असगर अली, मिथिलेश कुमार और कुणाल तिवारी ने भी गाना गाकर बच्चों का बखूबी मनोरंजन किया। वही प्रधानाध्यक नागेंद्र कुमार द्वारा सभी सफल बच्चों को पुरस्कृत किया। तथा बच्चों को एमडीएम में विशेष तिथि को पूरी सब्जी परोसा गया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकों के साथ सैकड़ो बच्चे मौजूद थे।