पूनम देवी और वरुण कुमार को भाहकियू ने शिवहर की सौंपी जिम्मेदारी!
शिवहर (बिहार): आज भाहकियू के बिहार-प्रदेश संयोजक प्रदीप कुमार गिरि की संस्तुति पर बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ शैलेश कुमार गिरि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा धीरेन्द्र सिंह सोलंकी तथा डॉ प्रीति कश्यप राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा से सहमति में लेकर कोल्हुआं ठीकहाॅं शिवहर निवासी पूनम देवी को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा और वरुण कुमार देवकुली धर्मपपुर कमरौली शिवहर निवासी को जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के पद पर डॉ शैलेश कुमार गिरि बिहार -झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता ने मनोनयन पत्र जारी किया।
इस अवसर पर डॉ शैलेश कुमार गिरि-राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता व बिहार-झारखंड प्रदेश प्रभारी ने पूनम देवी तथा वरुण कुमार नवनियुक्त जिला अध्यक्ष-महिला मोर्चा तथा जिला उपाध्यक्ष-युवा मोर्चा से पूरे शिवहर जिले में जिला औ प्रखंड कमेटी गठित के विस्तार को बल मिलेगा।
पूनम देवी व वरुण कुमार ने अपने मनोनयन पर सभी राष्ट्रीय और प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि हम दोनों अपने अपने जिम्मेदारियों पर खरा उतरेंगे। नव मनोनीत भाहकियू. जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा तथा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवहर जिला बनने पर, बिनय कुमार भारतीय, बिनोद मांझी, सरोज कुमार भारती, लक्ष्मण गोप, अजय कुमार यादव, सीमा, निर्मला, अनिता, वीणा व लक्ष्मी देवी, शोभा कुमारी, सुधीर सिंह प्रेमचंद गिरी, विनोद साह शत्रुघ्न, सुरेश गिरी आदि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।