पैक्स चुनाव: स्क्रुटनी हुआ संपन्न, एक महिला का नामांकन हुआ रद्द!
सिवान (बिहार): सिसवन में पैक्स चुनाव को लेकर स्क्रुटनी का कार्य हुआ संपन्न।
इस संबंध में प्रखंड मुख्यालय कर्मियों ने बताया कि सिसवन प्रखंड के विभिन्न पैक्स में पैक्स चुनाव होने हैं, जिसको लेकर नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद से स्क्रुटनी का कार्य सिसवन प्रखंड कार्यालय स्थित अंबेडकर भवन में किया जा रहा था, जो गुरुवार को शाम 3:00 बजे के करीब संपन्न हो गया।
वहीं सिसवन प्रखंड के गंगपुर सिसवन से पैक्स चुनाव को लेकर सदस्य पद से नामांकन किए गए एक महिला का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि गंगपुर सिसवन पैक्स से सदस्य पद को लेकर भूलनी देवी उर्फ कमली देवी ने अपना नामांकन पर्चा सदस्य पद के लिए दाखिल किया था, लेकिन जाति प्रमाण पत्र न देने के चलते उसका नामांकन पर्चा रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने गुरुवार को जानकारी दी।