भाजपा नेता हेम नारायण सिंह ने किया छठ घाट का निरीक्षण! दिया चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने का निर्देश!
सारण (बिहार): जलालपुर नगर पंचायत के कोपा में श्री श्री छठ पूजा समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता हेम नारायण सिंह ने बुधवार की संध्या छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट के समीप कपड़ा चेंजिग टेन्ट लगाने का निर्देश दिया।
वहीं उन्होंने बताया कि पूरे कोपा गांंव के आठ वार्डों का पूजा इसी घाट पर होता है। भीड़ भाड़ काफी होती है। यहां रात में दुगोला ब्यास का भी प्रोग्राम होता है।हालांकि जलालपुर अंचल पदाधिकारी अभिनाश कुमार एव कोपा थानाध्यक्ष पिन्टू कुमार ने भी छठ घाट का निरीक्षण किया।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष पिन्टू कुमार ने जनता से कानून अपने हाथों में नही लेने की अपील की तथा प्रशासन को सहयोग करने की भी अपील की। उक्त मौके पर पूजा समिति के उपाध्यक्ष कुन्दन कुमार श्राफ, कोषाध्यक्ष प्रदीप महतो, सचिव हरेंद्र राम, बलवंत सिंह, पैक्स प्रतिनिधि तारकेश्वर साह, अधिवक्ता रणजीत पाण्डेय, अनिल राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।